फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 132 ग्राम विस्फोटक और 4 सेफ्टी फ्यूज डेटोनेटर के साथ युवक गिरफ्तार, बेचने की फिराक में था

Wed, 19 Oct 2022 09:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

हिसार का रहने वाला युवक विस्फोटक और डेटोनेटर को बेचने की फिराक में था। पूछताछ में के अनुसार युवक पहले मेवात में एक क्रशर पर काम करता था। वहां काम को लेकर मालिक से झगड़ा हो गया था। इसके चलते वह ये सब साथ लेकर चला आया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार सेफ्टी फ्यूज डेटोनेटर भी बरामद हुए हैं। युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक देशराज ने कहा कि पुलिस चौकी इंद्रा कॉलोनी की टीम एएसआई कुलदीप के नेतृत्व में शिव कॉलोनी रेलवे फ्लाईओवर के पास गश्त पर थी।

 

इस दौरान एक युवक को शक के आधार पर रोककर साथ में लिए गए अखबार के टुकड़ों की जांच की गई तो उसमें से चार सेफ्टी फ्यूज डेटोनेटर और दो पैकेट में फिस्टोक पदार्थ मिला। इसका वजन 132 ग्राम था। पूछताछ में आरोपी की पहचान हिसार के सिसाय पाना जोलान निवासी अजीत के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : डबल मर्डर: दिल्ली पुलिस के ASI ने पहले प्रेमिका के आशिक को मारा, खुद को मरा दिखाने के लिए दोस्त को जिंदा जलाया

 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह करीब दो महीने पहले मेवात में एक क्रशर पर काम करता था। वहां काम को लेकर मालिक से झगड़ा हो गया था। इसके चलते वह विस्फोटक सामग्री और चार सेफ्टी फ्यूज डेटोनेटर साथ लेकर चला आया। उसने बताया कि वह यहां आकर आईडीसी प्लास्टिक फैक्टरी में काम करने लगा।

 

शिव कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। उसने बताया कि वह विस्फोटक पदार्थ और सेफ्टी फ्यूज डेटोनेटर को बाजार में बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस के अनुसार अगर कोई इनका इस्तेमाल करता तो बड़ी घटना हो सकती थी। समय रहते बड़ी अनहोनी को टाल दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें