फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: नशे की ओवरडोज दे कराया घर का काम, युवक की मौत, घर के अंदर कुत्ते नोंच रहे थे शव तो झाड़ियों में फेंका

Mon, 05 Feb 2024 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

शव घर के अंदर कुत्ते नोंच रहे थे, युवक ने देखा तो आरोपियों ने झाड़ियों में फेंक दिया। युवक की शिकायत पर रैनकपुरा के दंपती समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में रैनकपुरा में नशे की ओवरडोज देकर काम कराने से एक युवक की मौत हो गई। नशे का आदी एक अन्य युवक नशा तस्कर के घर पहुंचा तो देखा कि कमरे में पड़े शव को कुत्ते नोंच रहे थे। इसके बाद आरोपी दंपती ने युवक को वहां से भगाकर शव को घर से बाहर झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सिटी थाने में महिला, उसके पति और पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं सभी आरोपी फरार हैं।

गांव भालौठ गांव निवासी मंजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसका दोस्त अरुण नशे का आदी है। शनिवार रात नौ बजे वह उसे ढूढ़ने के लिए खोखराकोट के रैनकपुरा इलाके में पहुंचा। यहां अरुण एक रिको नाम की महिला के पास नशा खरीदने आता था।
विज्ञापन


महिला के मकान में अरुण नहीं मिला, लेकिन आठ माह से दंपती के घर काम कर रहे 25 वर्षीय युवक का शव पड़ा दिखा। पैरों के पंजे और हाथ को कुत्ते नोंच रहे थे। उसने कुत्तों को भगाया और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की।

युवक को घर से भगाने के बाद शव झाड़ियों में फेंका शव
मंजीत ने बताया है कि जब उसने शव देखा तो आरोपी महिला के पति राकेश और उसके परिवार ने उसे वहां से भगा दिया। उसने थोड़ी दूर आगे झाड़ियों में छिपकर देखा कि राकेश और उसके परिवार वालों ने युवक के शव को घर से उठाकर थोड़ी दूर कूड़े के ढेर पर फेंक दिया। इसके बाद मंजीत ने पुलिस को सूचना दी।

कई बार युवक को जाते देखा था घर
मंजीत का कहना है कि राकेश और उसका परिवार नशा देकर युवक से काम करवाता था। साथ ही उसे घर पर ही रखते थे। यहां तक मकान बनवाने के लिए मजदूरी तक करवाते थे। मंजीत का आरोप है कि राकेश और उसके परिवार ने युवक से ज्यादा काम करवाने के लिए नशे की ओवरडोज दी। इससे युवक की मौत हुई है।

आरोपियों के खिलाफ नशे की ओवरडोज देकर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। साथ ही आरोपी भी मकान पर ताला लगाकर फरार हैं। -बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें