हरियाणा के रोहतक में मार्ट में जब ग्राहक ने सामान का मोलभाव किया तो कार्यरत कर्मचारी ने न केवल मारपीट की, बल्कि दोस्तों को बुलाकर चाकू से हमला करवा दिया। घायल ग्राहक के हाथ पर चोट आई है। उसके दोस्तों ने उसे पीजीआई में दाखिल करवाया।
पुलिस के मुताबिक विशाल नगर निवासी ललित ने दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर छह में रेस्ट हाउस चलाता है। 27 जनवरी को वह मार्ट में सामान खरीदने गया था। वहां पर कमाच खेड़ा निवासी अजमेर नौकरी करता है।
आरोप है कि जब वह सामान का मोल भाव करने लगा तो अमजेर गाली-गलौज करने लगा। मामला बढ़ने पर उसने अपने दो दोस्तों को बुला लिया। जब ललित मार्ट से बाहर आया तो अजमेर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे घेर लिया। तीनों ने न केवल मारपीट की, बल्कि चाकू से हमला कर दिया। इससे उसका हाथ जख्मी हो गया।
साथ आरोपी अजमेर, उसके दोस्त जगमित उर्फ जग्गड़ व तीसरे ने जान से मारने की धमकी दी। उसने अपने दोस्तों बुलाया, जिन्हों पीजीआई में दाखिल कराया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी दिलबाग सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं।