फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशवाल खाप विवाद: खाप से जुड़े लोगों के लाइसेंसी हथियारों की होगी जांच, फायरिंग किसने की पता लगाने में जुटी पुलिस

Tue, 07 Jun 2022 10:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुलिस जांच करेगी कि आखिर किसके हथियार से फायरिंग हुई, किसके पास कितनी गोलियां थी। माइक छीनने के वीडियो पुलिस के हाथ लगे हैं, फायरिंग के वीडियो की पुलिस को तलाश है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में आउटर बाईपास पर देशवाल खाप की हुई पंचायत में फायरिंग के मामले में पुलिस ने चाहे दोनों तरफ से केस दर्ज किया है, लेकिन अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। क्योंकि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगा रहे हैं। फायरिंग किसने की, यह पता लगाने के लिए पुलिस अब पंचायत में मौजूद लोगों के लाइसेंसी हथियारों की जांच करेगी, ताकि यह पता लग सके कि गोली किसने चलाई। किस व्यक्ति के पास पंचायत से एक दिन पहले कितनी गोलियां थी और अब कितनी हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा जांच में पुलिस के हाथ पंचायत के दौरान दोनों पक्षों के बीच माइक छीनने का वीडियो हाथ लगा है, लेकिन फायरिंग का वीडियो हाथ नहीं लग रहा है। यही कारण है कि पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। बता दें कि रविवार को देशवाल भवन में खाप की पंचायत हुई थी।

पंचायत में नया प्रधान चुनने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। खाप प्रधान शिवधन देशवाल व दूसरे पक्ष से संजय लाढ़ौत ने शिकायत देकर एक-दूसरे के खिलाफ फायरिंग करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों तरफ से केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


दोबारा पंचायत का अभी निर्णय नहीं 

पुलिस प्रशासन को निष्पक्ष जांच पड़ताल करनी चाहिए। खाप के लोगों से पूरे मामले को लेकर सलाह मशवरा लिया जा रहा है। पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। अभी दोबारा पंचायत बुलाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है। - शिवधन देशवाल, प्रधान देशवाल खाप

पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है, लेकिन फायर करते हुए वीडियो नहीं मिल सकी है। ऐसे में पंचायत में मौजूद लोगों के लाइसेंसी हथियारों की जांच करने का निर्णय लिया है, ताकि यह पता लग सके कि किस हथियार से कब फायरिंग हुई है। - उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें