फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, सड़क किनारे फेंका शव

Wed, 21 Feb 2024 09:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

छोटू राम धाम के पास सड़क किनारे मिले 40 वर्षीय व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हुई है। शव पर चोटों के निशान मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जसिया गांव में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव छोटूराम धाम के पास सड़क किनारे फेंक दिया। शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस शव की पहचान व हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को बुधवार को किसी ने जसिया गांव में सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान का काफी प्रयास किया, मगर कोई जानकारी नहीं लगी। शव के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस की मानें तो किसी ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा है। उसके चेहरे पर भी चोटें मारी गई हैं। इनकी वजह से उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद ही केस की जांच आगे बढ़ पाएगी। पुलिस ने अपने तरीके से हत्यारों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसके तहत आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को जसिया में सड़क किनारे एक शव मिला है। इसकी पहचान नहीं हुई है। लाठी-डंडों से पीटे जाने का अंदेशा है। हत्या के अंदेशे के चलते जांच शुरू कर दी गई है। - निरीक्षक मुरारीलाल, प्रभारी, सदर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें