हरियाणा के रोहतक में जसिया गांव में एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने शव छोटूराम धाम के पास सड़क किनारे फेंक दिया। शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस शव की पहचान व हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस को बुधवार को किसी ने जसिया गांव में सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान का काफी प्रयास किया, मगर कोई जानकारी नहीं लगी। शव के पास से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला।
पुलिस की मानें तो किसी ने उसे लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा है। उसके चेहरे पर भी चोटें मारी गई हैं। इनकी वजह से उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त के बाद ही केस की जांच आगे बढ़ पाएगी। पुलिस ने अपने तरीके से हत्यारों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इसके तहत आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को जसिया में सड़क किनारे एक शव मिला है। इसकी पहचान नहीं हुई है। लाठी-डंडों से पीटे जाने का अंदेशा है। हत्या के अंदेशे के चलते जांच शुरू कर दी गई है।
- निरीक्षक मुरारीलाल, प्रभारी, सदर थाना।