एडीजीपी वाई पूरण कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
मंथली प्रकरण में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार के गनर सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। जल्द अदालत में दाखिल की जा सकती है। चार्जशीट में अभी सुशील कुमार को ही आरोपी बनाया गया है।
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक छह अक्तूबर को शराब ठेकेदार प्रवीण बंसल ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दी थी कि वह शराब ठेकेदारी का काम करता हूँ। उसे बड़े बदमाशों जबरन वसूली के लिए जान से मारने की धमकी दी हुई है। इस कारण उसे पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। हिमांशु भाऊ गैंग के कई साथियों ने शराब के ठेको में हिस्सा डाला हुआ है। इस कारण अब जान का खतरा बना रहता है।
उसे एक पुलिस कर्मचारी जिसने अपना नाम सुशील बतलाया। बोला आईजी आफिस में मिलने के लिए बुलाया गया है। साथ ही खुद को आईजी का खास आदमी बताया। वह जून माह में आईजी आफिस गया तो वहां पुलिसकर्मी सुशील कुमार ने मुझसे धमकी भरे लहजे में बात की। कहा की अगर रोहतक में शराब का काम करना है तो मंथली देनी पड़ेगी। नहीं तो दूसरे बदमाशों और ठेकेदारों के साथ तुझ पर शराब तस्करी के मुकदमे दर्ज करवा देंगे।
फिर एक दिन उसका फोन आया की वह काम करना है। उसने लोकेशन भेजकर अपने सेक्टर-एक स्थित कार्यालय में बुलाया। उसने अपने एक साथी जयभगवान को भी बुला लिया। पुलिसकर्मी सुशील ने मंथली के तौर पर ढाई लाख रुपये मांगे। कहा कि आईजी साहब पूरी सपोर्ट करेंगे। पुलिस ने आरोपी सुशील कुमार को एफआईआर दर्ज कर सात अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया था। तभी से आरोपी न्यायिक हिरासत के कारण जेल में बंद हैं। रोहतक जेल से उसे अंबाला जेल भेजा जा चुका है।
शाम तक अदालत में दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसआईटी ने आरोपी सुशील कुमार के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली है। अदालत में दाखिल करने से पहले उसे कानूनी एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। ताकि कोई कमी न रह जाए। उम्मीद है शुक्रवार शाम तक जांच टीम अदालत में चार्जशीट दाखिल कर सकती है।
जल्द दाखिल करेंगे चार्जशीट
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी अदालत में कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है। दाखिल करने के लिए चार्जशीट तैयार की जा रही है। जल्द दाखिल किया जाएगा।