फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नशे को लेकर खूनी विवाद, जीजा ने साले को मारी गोली, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

Fri, 21 Nov 2025 02:39 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पंजाब के जालंधर के गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में वीरवार देर रात नशे से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान जीजा श्याम ने अपने साले अमरजीत सिंह पर गोली चला दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर के गढ़ा स्थित गुरु दीवान नगर में वीरवार देर रात नशे से जुड़े विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बहस के दौरान जीजा श्याम ने अपने साले अमरजीत सिंह पर गोली चला दी। श्याम ने दो राउंड फायर किए, जिनमें से एक गोली हवा में और दूसरी अमरजीत सिंह के हाथ में लगी। गोली लगने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। देर रात 12 बजे के करीब पुलिस ने संतोष और फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लगभग 3 लाख रुपये के नशीले पदार्थ को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि, पुलिस के अनुसार अभी तक न तो गोली का खोल मिला है और न ही किसी ने शिकायत दर्ज करवाई है। 

थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के अस्पतालों में भी जांच कर रही है, ताकि घायल अमरजीत का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी श्याम की तलाश में जुटी है। जांच के बाद ही यह साफ होगा कि घटना नशा कारोबार से जुड़ी है या किसी और वजह से हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें