फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: आपसी विवाद में रॉड-डंडों से युवक को पीट-पीटकर मार डाला, गांव निगाना में हुई वारदात

Mon, 01 Jan 2024 09:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कलानौर, रोहतक (हरियाणा)

सार

गांव निगाना में शनिवार को वारदात हुई थी। पीजीआई में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हुई। छोटा भाई बचाने आया तो उसे भी पीटने का आरोप है। हत्या का मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में नए साल के पहले दिन ही कलानौर खंड के गांव निगाना में एक युवक की दिनदहाड़े लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। भाई के सामने भाई को मार कर हत्यारे साफ निकल गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह दोनों परिवारों के बीच चल रही पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

विज्ञापन


निगाना निवासी अमित कुमार 30 दिसंबर को वह भाई अमृत के साथ गली में खड़ा था। इस दौरान गांव के ही ऋषि पाल से इनकी गाली-गलौज हो गई। अचानक त्रषिपाल का बेटा रोहित, पत्नी रेणु लोहे की राॅड और डंडे लेकर आ गए। इन तीनों ने अमित पर हमला बोल दिया।

अमृत बड़े भाई को बचाने बीच में आया तो हमलावरों ने उसे भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने अमित को बुरी तरह पीटा। जब वह अचेत हो गया तो वे भाग गए। अमित को गंभीर हालत में शनिवार को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में अमृत ने कहा है कि मेरे सामने ही मेरे बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला। बीच बचाव करने में उनके बीच गया तो मुझे भी पीटा व जान से मारने की धमकी दी। ऋषिपाल के परिवार से हमारा कई साल से विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में मेरे भाई को मार डाला। फिलहाल पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में युवक की हत्या हुई है। पुलिस को वारदात की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित पक्ष के बयान पर केस दर्ज किया। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को भी गिरफ्तारी कर लिया जाएगा। -देशराज, प्रभारी, कलानौर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें