फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट, पति से भी लूटे रुपये

Tue, 17 May 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
rape demo - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
शहर में बदमाश बेखौफ हैं। पुलिस किसी भी वर्ग को सुरक्षा नहीं दे पा रही है। पिस्टल के बल पर दो युवकों ने पहले एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में उसके गहने और घर से नकदी लूट ली। बदमाशों ने महिला के पति के आगे भी पीड़ित से दुष्कर्म किया और पति से भी 26 हजार रुपये लूट ले गए। वारदात शहर के न्यू झज्जर बाईपास पर तेल फै क्ट्री के पास स्थित एक घर में अंजाम दी गई। आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर घर के बाहर बाइक पर खड़े अपने दोस्त के साथ फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, लूट, जान से मारने की धमकी और षड्यंत्र में शामिल होने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसका पति इलाके में एक बंद पड़ी फैक्ट्री में चौकीदार है। उसी फैक्ट्री में बने एक कमरे में महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। महिला ने बताया कि रविवार रात को उसके पति ड्यूटी के लिए चले गए। रात 1 बजे दो व्यक्ति दीवार फांदकर हथियार के साथ कमरे में घुस गए। तीनों बच्चे सो रहे थे। एक आरोपी ने महिला के बच्चों तो दूसरे ने महिला पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। धमकी दी कि यदि घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो वे उसके बच्चों सहित उसे जान से मार देंगे। तभी महिला का पति मौके पर पहुंच गया। इसके बाद भी आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया। युवकों ने महिला के गहने और उसके पति से 26 हजार रुपये लूटे। इसके बाद आरोपी घर से बाहर निक ल गए। तब महिला ने कमरे से बाहर निकलकर देखा तो आरोपियों का एक दोस्त बाहर बाइक लेकर खड़ा था। डर की वजह से पीड़ितों ने शोर नहीं मचाया। आरोपी अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला की मेडिकल जांच करवाई और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। एएसआई नरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। अभी तक उनके बारे में कुछ सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें