फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बलियाना गांव में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना

Thu, 05 May 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
बलियाना गांव में सरेआम प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना - फोटो : amar ujala
बलियाना गांव के बस अड्डे पर बुधवार सुबह आठ बजे सरेआम तीन बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर संजय देशवाल (45) को गोलियों से भून डाला। जान बचाकर भाग रहे संजय को बदमाशों ने 18 गोलियां मारी हैं। संजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को मौके से 9 एमएम के 20 खोखे और एक कारतूस मिला है। संजय के साथ ऑफिस के बाहर बैठे उसके दोस्त विक्की, अंकुश और विशाल अपनी जान बचाकर गांव के अंदर भाग गए।


बताया जा रहा है कि बदमाश संजय के दोस्त विक्की को मारने आए थे। संजय को गोली मारने के बाद बदमाश कार से पाकस्मा की तरफ भाग गए। बाल-बाल बचे विक्की की शिकायत पर शक के आधार पर पुलिस ने पूर्व सरपंच और पार्षद पति राजेश कुमार, सुमित और जीतू दूधिया सहित गोली मारने वाले तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि हत्या के पीछे एक प्लाट का विवाद है।

सांपला थाना क्षेत्र के गांव बलियाना में प्रॉपर्टी डीलर संजय ने बस स्टैंड के पास अपने प्लॉट में ऑफिस बनाया है। बुधवार सुबह आठ बजे संजय, विक्की उर्फ विकास शर्मा, अंकुश और विशाल ऑफिस के बाहर कुर्सियों पर बैठे थे। इसी बीच गांव की तरफ से तीन युवक ऑफिस की तरफ आए। तीनों युवक गांव के निवासी नहीं थे। तीनों जैसे ही संजय के ऑफिस के बाहर पहुंचे तो उनमें से एक ने पिस्तौल निकालकर संजय, विक्की, अंकुश और विशाल पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक  फायरिंग होने से विक्की, अंकुश और विशाल गांव की तरफ भागे, जबकि संजय के पैर में गोली लगने से वह बस अड्डे की तरफ भागा। बस अड्डे पर ही बदमाशों ने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। यहां पर बदमाशों ने संजय की पीठ में कई गोलियां मारी। गोलियां लगने के बाद संजय सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने तसल्ली से संजय के सिर और पेट में कई गोलियां दागी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश स्वीफ्ट कार में बैठकर पाकस्मा की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी मय फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें