फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठगे

Sun, 31 Dec 2023 11:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

जनस्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी से बात करते लड़की ने वीडियो बनाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में जनस्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। वीडियो कॉल पर निर्वस्त्र लड़की ने बात करते समय उसका अश्लील वीडियो बना लिया। बाद में उससे रुपये वसूले। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साइबर पुलिस को दी शिकायत में जनस्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी ने कहा है कि 25 नवंबर को उनके मोबाइल फोन पर काॅल आई। इसमें सामने से एक लड़की की आवाज सुनाई दी। लड़की ने दोस्ती करने के लिए बोला तो फोन काट दिया। इसके बाद 26 नवंबर को उसी नंबर से वीडियो कॉल आई। इसमें एक लड़की निर्वस्त्र हालत में दिखाई दी। यह वीडियो देखकर उसने फोन काट दिया।

तीसरे दिन मिला अश्लील वीडियो पीड़ित ने बताया कि 27 नवंबर को सुबह उसे अश्लील वीडियो मिला। इसमें उसकी फोटो भी थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कही। जब वीडियो हटाने का अनुरोध किया तो वह नहीं माने। उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई।
विज्ञापन


इसमें एक व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम दिल्ली से इंस्पेक्टर बताते हुए कहा कि उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तीन बार आ चुका है। फोन करने वाले ने धमकी दी कि इसके लिए तीन साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। इसलिए वीडियो को डिलीट कराएं।

सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के नाम पर किया ब्लैकमेल
वीडियो डिलीट करने के लिए उसने एक नंबर दिया और उस पर बात करने के लिए कहा। उस नंबर पर कॉल करने पर वीडियो हटाने के लिए 2 लाख 49 हजार 500 रुपये देने के लिए कहा। आश्वासन दिया कि यह चार्ज बाद में वापस मिल जाएगा। उसके कहे अनुसार रुपये खाते में डाल दिए। इसके बाद फेसबुक व इंस्टाग्राम पर वीडियो डिलीट करने के लिए अतिरिक्त फीस मांगी। इस पर फीस देने से मना कर दिया और अश्लील वीडियो बनाकर ठगी करने की शिकायत दी।

अश्लील वीडियो भेजकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। -कुलदीप प्रभारी, साइबर क्राइम थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें