फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी पेपर लीक मामला में दांगी के सुरक्षाकर्मी और आठ पेपर सॉल्वर की पुलिस को तलाश

Mon, 09 May 2016 02:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रूप सिंह दांगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एआईपीएमटी पेपर लीक मामले में मास्टर माइंड रूप सिंह दांगी सलाखों के पीछे है। इसके बावजूद उसका सुरक्षाकर्मी और आठ पेपर सॉल्वर पुलिस की पकड़ से दूर है। दांगी के गुर्गों की तलाश के लिए पुलिस अलर्ट है और लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए गोच्छी के मोनू की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी की। लेकिन कोई भी आरोपी नहीं मिला। पुलिस की मानें तो मोनू की गिरफ्तारी के बाद ही सभी ने अपने ठिकाने बदल दिये। दांगी के साथ रहने वाला सुरक्षाकर्मी और पेपर सॉल्व करने वाले आठ लोगों की भी पुलिस को तलाश है। वहीं दांगी की गिरफ्तारी के बाद अभी तक करीब 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इतना ही नहीं पुलिस के निशाने पर वह लोग भी है जिन्होंने पुलिस से छिपाने के लिए दांगी को शरण दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें