फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआईपीएमटी मामले में गोच्छी के पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एआईपीएमटी मामले में गोच्छी के पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीआईए-2 ने एआईपीएमटी पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड रूप सिंह दांगी के करीबी गोच्छी के पूर्व सरपंच के बेटे धर्मेंद्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है। मोनू को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोप है कि मोनू ने ही परीक्षा केंद्र के अंदर घुसकर पेपर की मोबाइल से फोटो लेकर दांगी को भेजी थी। अब पुलिस मामले में उससे उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


सीआईए-2 इंचार्ज राकेश सैनी ने बताया कि धर्मेंद्र उर्फ मोनू को बुधवार को डीघल चौक से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मोनू की काफी समय से तलाश थी। नाम का खुलासा होने के बाद वह घर से फरार हो गया था। पूछताछ में उसने बताया कि वह परीक्षा केंद्र में गेट पर ड्यूटी कर रहे रविंद्र की मदद से केंद्र के अंदर घुसा था। इसके बाद परीक्षा केंद्र में दूसरे आरोपी अध्यापक सतीश से एआईपीएमटी का पेपर लेकर बाथरूम में फोटो खींची थी। इसके बाद उसे व्हाट्स एप से बहरोड के रिसॉर्ट में बने पेपर सॉल्ब करने के कंट्रोल रूम में बैठे दांगी को भेजा था।

जाट कॉलेज में दाखिले के बाद दांगी से मिला

मोनू की मुलाक ात दांगी से जाट कॉलेज में दाखिले के बाद हुई थी। दांगी के संपर्क में आने के बाद मोनू ने पढ़ाई छोड़ दी। मोनू के खिलाफ ऐसा ही एक मामला कुरुक्षेत्र में भी दर्ज है। पुलिस मामले में दांगी की गिरफ्तारी के बाद करीब 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें