फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप पीड़िता बाेली, सीबीआई जांच नहीं हुई तो कर लूंगी आत्महत्या

Sat, 08 Oct 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए - फोटो : file photo
विज्ञापन
भिवानी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने जांच कर रही एसआईटी को कठघरे में खड़ा कर दिया है। पीड़िता ने एसआईटी पर अविश्वास जताते हुए मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि केस की सीबीआई जांच नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी। पीड़िता ने इस संबंध में शुक्रवार को मीडिया से बात की। सीबीआई जांच की मांग करते हुए पीड़ित पक्ष प्रदेश सरकार को पहले ही खत लिख चुका है। साथ ही हाईकोर्ट में भी अर्जी लगा रखी है। पीड़िता के अचानक समाने आने से पुलिस विभाग में हड़कंप है। 
विज्ञापन


एसआईटी चालान में करेगी बड़ा खेल : पीड़िता 
मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़िता ने कहा कि उसे जांच के लिए गठित एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। इसलिए वह सरकार से केस की जांच सीबीआई से कराने की मांग करती है। पीड़िता ने दावा किया कि एसआईटी केस की चालान रिपोर्ट में बड़ा खेल करेगी। इससे आरोपियोें को लाभ मिलेगा। इसी वजह से मामले में फरार दो आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी पुष्पा खत्री और डॉ रविन्द्र के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। 

आरोप : डीएनए रिपोर्ट भी बदलवा सकते हैं आरोपी 
पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट पर भी सवाल उठा दिये हैं। पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपी रसूखदार परिवार से हैं। खुद के बचाव के लिए वह डीएनए रिपोर्ट में बदलाव करवा सकते हैं। कुछ दिन पहले मामले में पकड़े गये आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंची थी। एसपी राकेश आर्य ने दावा किया था कि आरोपियों की डीएनए रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस डीएनए रिपोर्ट को चालान में शामिल करेगी, ताकि अदालत के सामने पेश किया जा सके। 
विज्ञापन


सारी रिपोर्ट निगेटिव, एसआईटी पर भरोसा : संदीप की पत्नी 
दूसरी तरफ, मामले में आरोपी संदीप की पत्नी का कहना है कि सारी जांच आरोप लगाने वाली लड़की के खिलाफ है। क्योंकि उसने झूठे आरोप में फंसाया है। डीएनए रिपोर्ट निगेटिव आने से साफ हो जाता है कि लड़की झूठ बोल रही है। हमें एसआईटी की जांच पर भरोसा है। पति के झूठे केस में फंसने के बाद हमारे परिवार की साख धूमिल हुई है। 
 
इनामी आरोपी का पुलिस के पास सिर्फ नाम 
मामले में फरार इनामी आकाश के नाम के अलावा पुलिस के पास उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। करीब तीन महीने की जांच के बाद भी पुलिस उसकी पहचान नहीं कर सकी है। जबकि पुलिस प्रशासन ने आकाश के बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा कर चुकी है। वहीं, आरोपी मौसम के बारे में पुलिस के पास पूरी जानकारी होने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

यह था मामला 
13 जुलाई को भिवानी की छात्रा सुखपुरा चौक स्थित पावर हाउस के पास बेसुध अवस्था में मिली थी। अस्पताल में होश में आने के बाद छात्रा ने भिवानी के ही जगमोहन, संदीप, अमित, मौसम और आकाश पर अपहरण कर गैंगरेप का आरोप लगाया था। मामले में तब मोड़ आया था जब आरोपी जगमोहन, संदीप और अमित ने अपनी लोकेशन की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी थी। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने इसी मामले में रोहतक के संदीप कुमार और प्रमोद नाम के युवक को गिरफ्तार किया था। 
  
मामले की जांच में कोई भी ढील नहीं बरती जा रही है। निष्पक्ष तौर पर जांच की जा रही है। दोनों फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक चालान रिपोर्ट भी तैयार नहीं हुई है। एसआईटी पर लगाये जा रहे सभी आरोप निराधार हैं। 
विज्ञापन

- डीएसपी पुष्पा खत्री, एसआइटी प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें