फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास, बचकर झाड़ियों में बिताई रात

Mon, 27 Jun 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
रेप - फोटो : demo pics
विज्ञापन
नौंवी की छात्रा का तीन युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों के नशे में होने की वजह से किसी तरह से छात्रा भाग निकली। आरोपियों के पीछा करने पर छात्रा ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए झाड़ियों में छिपकर रात बिताई। इसके बाद सुबह घर पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। छात्रा की शिकायत पर उसी की कॉलोनी के शालू, ईल्लू और एक अन्य युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अपहरण का केस दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई।  
विज्ञापन


छात्रा शहर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करती है। महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्रा का कहना है कि 24 जून की शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद घर के पास न्यू गोहाना बाईपास की तरफ टहल रही थी। इसी बीच पीछे से एक सफेद रंग क ी कार से दो युवक उतरे और उसे पकड़कर बैठा लिया। कार के अंदर 3 युवक थे। दो युवक शालू और ईल्लू कालोनी के थे जबकि एक अन्य आरोपी को नहीं जानती।

  काफी देर तक छात्रा के घर न आने से परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। आस-पास और रिश्तेदारों में तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं लगा। 25 जून की दोपहर दो बजे छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा ने बताया कि आरोपी उसे कार से कच्चे रास्ते पर ले गए। यहां आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा ने बताया कि तीनों आरोपी नशे में थे। मौका देखकर छात्रा वहां से भाग निकली और अंधेरा का फायदा उठाते हुए झाड़ियों में छिप गई। सुबह छात्रा ने सड़क पर एक कार में लिफ्ट ली और अपने घर पहुंची। मामले में जांच अधिकारी महिला एएसआई बिमला का कहना है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें