फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के 4 महीने बाद प्रेमी पर दुष्कर्म का केस

Fri, 15 Jan 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह के चार माह बाद प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शादी का झांसा देकर प्रेम विवाह करके चमारिया के युवक ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने फोन करके उसके साथ रहने से मना कर दिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

जांच अधिकारी राजवंती ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद पटवापुर की युवती कुछ समय पहले चमारिया स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में कोचिंग के लिए जाने लगी। वहीं गांव का ही प्रदीप बतौर क्लर्क नौकरी करता था। कुछ समय बाद दोनों में बातचीत होने लगी। युवती का आरोप है कि प्रदीप ने उसे प्यार के जाल में फंसाया।
विज्ञापन


 करीब चार महीने पहले शादी का झांसा देकर युवती को आरोपी गांव से भगा ले गया। युवती का दावा है कि आरोपी ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की। इसके बाद दोनों सूर्यनगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। युवती का कहना है कि तीन दिन पहले प्रदीप किसी बहाने से घर से चला गया। काफी देर तक वापस न आने पर फोन किया तो प्रदीप ने साथ रहने से मना कर दिया।

इसके बाद युवक ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। बाद में पीड़िता ने परिजनों से संपर्क किया और पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच अधिकारी राजवंती का कहना है कि अभी तक कोर्ट मैरिज के कोई दस्तावेज सामने नहीं आएं हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें