फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी के बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

Fri, 15 Jan 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलक नगर के कारोबारी श्रेयस पैकेजर्स के मालिक संजीव माहेश्वरी के बेटे श्रेय (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। श्रेय फैक्ट्री से अपनी ऑडी कार से निकला और देर रात पनकी रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने जेब में मिले डीएल के आधार पर श्रेय की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। परिजन चुप्पी साधे हुए हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


तिलक नगर सुखधाम निवासी संजीव महेश्वरी के घर में पत्नी अमिता महेश्वरी, दो बेटे और एक बेटी है। संजीव ने बताया कि सुबह बेटा श्रेय फैक्ट्री गया था। शाम चार बजे अपनी ऑडी कार से वह फैक्ट्री से घर से लिए निकला था। लेकिन, देर शाम पनकी एसओ ने सूचना दी कि पतरसा गांव के सामने रेलवे पटरी पर युवक का शव मिला है।

सूचना मिलते ही आनन-फानन परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे श्रेय के रूप में शिनाख्त की। बेटे का शव दो हिस्सों में बटा पड़ा था। हादसे से दुखी परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया। पनकी एसओ ने बताया कि युवक की हत्या की गई या सुसाइड, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें