गुरमीत राम रहीम साध्वी दुष्कर्म मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। वह फरलो पर बाहर आया था। 21 नवंबर को डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आई थी।
दुष्कर्म और हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम की 21 दिन की फरलो पूरी हो गई है। उसे पुलिस उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरवाना आश्रम से रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बुधवार को ले आई है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। 15 नवंबर को राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था। 21 नवंबर को डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम उसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आई थी।
जेल में राम रहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आया था। आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली थी। जेल अधीक्षक ने मंगलवार को जेल की आंतरिक सुरक्षा का जायजा लिया। जबकि बाहर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।