फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन डीएसपी और पुलिस बल की देखरेख में रहेंगे ‘शिव’ भक्त

Mon, 01 Aug 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
शिवरात्री मेले पर जिले में पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद, कई जगह लगाए गए नाके - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिवरात्री मेले में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। तीन डीएसपी की देखरेख में पुलिस बल दिन रात जगह-जगह तैनात रहेंगे। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। रविवार शाम से ही नाकों सहित अन्य जगहों पर पुलिस बल तैनात हो जाएंगे।
विज्ञापन


शिव मंदिरों में रहेगी खास नजर

शिव मंदिरों और मेलों में पुलिस प्रशासन की खास नजर रहेगी। पुलिस अधिकारी, पीसीआर और राइडर लगातार गश्त करेंगे। साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जाएगी। जिला पुलिस की ओर से एक दंगा निरोधक रिजर्व पुलिस बल पुलिस लाइन में तैनात रहेगा। रिजर्व पुलिस बल के पास किसी भी घटना से निपटने के लिए आधुनिक हथियार हैं। इसका सीधा संपर्क पुलिस कंट्रोल रूम से होगा।

किलोई, वैश्य कॉलेज और दुर्गा भवन मंदिर पर कड़ा बंदोबस्त  

पुलिस ने जिले के तीन प्रमुख मंदिरों पर भारी सुरक्षा बढ़ाई है। इनमें किलोई का शिव मंदिर, वैश्य कॉलेज के पास शिव मंदिर और दुर्गा भवन मंदिर शामिल है। तीनों जगहों पर सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी को दी गई है। गांव किलोई स्थित शिव मंदिर पर लगने वाले मेले की सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी वीर सिंह को सौंपी गई है। उनके साथ दो शिफ्ट में 50 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा यहां पर 24 महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। वैश्य कॉलेज के पास शिव मंदिर मेले पर सुरक्षा की जिम्मेदारी डीएसपी अनिल कुमार को दी गई है। इनके नेतृत्व में पुलिस बल की दो प्लाटून को दिन रात की शिफ्ट में तैनात किया गया है। यहां पर भी महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसी तरह दुर्गा भवन मंदिर पर डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में 20 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


कलानौर थानाक्षेत्र में अलग से महिला पुलिस तैनात

कलानौर थाना क्षेत्र के मंदिरों में विशेष रूप से महिला पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मेले के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस में अतिरिक्त पुलिस बल को शामिल कर तैनाती कर दी गई है। सभी ट्रैफिक पुलिस एसएचओ को दिशानिर्देश दिये गये हैं।

शहर के अंदर 9 और बाहरी क्षेत्र में 9 पुलिस नाके  

जिला पुलिस ने शहर के बाहरी हिस्से में 9 पुलिस नाके बनाए हैं। जबकि शहर के अंदर 8 पुलिस नाके बनाए गये हैं। सभी नाकों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा 8 पीसीआर भी तैनात की गई है। पुलिस ने शहर के बाहरी हिस्से में बोहर गांव नहर के पास, लाढ़ौत रोड पर स्टेडियम के पास, आउटर गोहाना चौक, जींद बाईपास चौक, हिसार बाईपास, विश्वकर्मा चौक, आउटर सुनारिया चौक, झज्जर बाईपास चौक और दिल्ली बाईपास चौक पर नाकाबंदी की गई है। जबकि शहर के अंदर सुखपुरा चौक, कच्चा बेरी रोड, साहसी चौक, हाऊसिंग बोर्ड चौक, मेडिकल मोड़, शीला बाईपास चौक, पुराना आईटीआई, सर्कुलर रोड चौक और पाड़ा मोहल्ला चौक पर नाकाबंदी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें