फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर पुलिसकर्मी के बेटे को गोली मारी

Thu, 14 Jul 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
देर शाम सर्किट हाउस के पास मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आईजी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर दिल्ली पुलिसकर्मी के बेटे को गोली मार दी गई। वह सेक्टर-14 स्थित अपने घर से किसी परिचित से मिलने के लिए बाइक से जा रहा था। सर्किट हाउस के पास हमलावरों ने उसे दो गोलियां मारी। एक गोली पेट में और एक पैर में लगी है। उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती कराया गया। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गये। पुलिस मामले में परिजनों से पुरानी रंजिश या विवाद के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। बताया जा रहा है कि उसका कई माह पहले सड़क पर साइड लगने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले की भी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर-14 में रहने वाला यजुवेंद्र टैक्सी चलाता है। उसके पिता सुरेंद्र दिल्ली में पुलिसकर्मी हैं। यजुवेंद्र बुधवार देर शाम बाइक लेकर किसी परिचित से मिलने के लिए निकला था। दिल्ली बाईपास पर सर्किट हाउस के पास पहुंचा तो उस पर फायरिंग कर दी गई। यजुवेंद्र को दो गोलियां मारी गईं जिसमें एक पेट में तो दूसरी पैर में लगी है। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गये। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने यजुवेंद्र को पीजीआई में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली मारे जाने का पता चलने पर डीएसपी डा. रविंद्र, सीआईए-टू की टीम भी पीजीआई पहुंचे। पुलिस को परिजनों ने बताया कि यजुवेंद्र के पिता कुछ समय बाद रिटायर्ड होने वाले हैं। इस समय वह बीमार हैं। यजुवेंद्र दो-तीन दिन से काफी परेशान था। इस बारे में उसने परिजनों को कुछ नहीं बताया था। यह भी बताया गया कि कुछ समय पहले सड़क पर साइड लगने को लेकर यजुवेंद्र का किसी से विवाद हो गया था। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसको लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें