फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत और रोहतक की टीमें लगीं, फिर भी पकड़ में नहीं आए दोनों आरोपी

Mon, 21 Mar 2016 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
गोलीकांड के बाद घटनास्‍थल पर पड़ा खून - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
रिठाल निवासी नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की मौत की गुत्थी तो पुलिस ने सुलझा ली, लेकिन मुख्य आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे हैं। पानीपत और रोहतक पुलिस की संयुक्त टीम भी आरोपियों अमरजीत और अनिल का सुराग नहीं लगा पा रही है। हालांकि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब पुलिस दोनों फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की तैयार कर रही है।

बता दें कि दोनों आरोपी पानीपत के गांव सिवाह में चाचा-भतीजा हत्याकांड में भी वांछित हैं। इस कारण पानीपत पुलिस भी आरोपियों की तलाश में है। इधर, मामले में पकड़े गए 10वीं के छात्र को रविवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे हिसार बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। इसी छात्र ने सुखविंद्र के स्टेडियम से निकलने की सूचना हत्यारोपियों को दी थी। यह छात्र गांव के देवेंद्र उर्फ काला क ा चचेरा भाई है। काला हत्याकांड में कबड्डी खिलाड़ी के भाई का नाम आने के बाद आरोपियों ने बदला लेेने के लिए सुखविंद्र की हत्या की थी।
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ विजय दहिया ने बताया कि मामले में गठित पुलिस टीम को पानीपत भेजा गया है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस ने अमरजीत के गांव आहुलाना और अनिल के गांव मुडलाना में भी छापेमारी की। दोनों के परिजनों से आरोपियों के बारे में पूछताछ की गई, मगर कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।

पुलिस मुखबिरी करने के आरोपी सोनू उर्फ सोमबीर की निशानदेही पर आरोपियों के ठिकानों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस सोनू को लेकर रविवार को पानीपत क्षेत्र में गई है। सोनू ने दोनों बदमाशों के कुछ ठिकानों के बारे में भी पुलिस को सूचना दी है। 
विज्ञापन


यह है मामला
बता दें कि रिठाल में मंगलवार शाम को स्कूटी सवार दो बदमाशों ने नेशनल कबड्डी खिलाड़ी सुखविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। आरोपियों ने देवेंद्र उर्फ  काला हत्याकांड का बदला लेने के लिए सुखविंद्र को मौत के घाट उतारा। बदमाश लंबे समय से वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। मामले में पुलिस ने काला परिवार के सोनू और एक अन्य नाबालिग को गिरफ्तार किया है। सोनू अभी चार दिन के पुलिस रिमांड पर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें