फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदीना टोल प्लाजा पर बवाल, मैनेजर समेत कई पर हमला 

Mon, 08 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
मदीना टोल प्लाजा पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महम टोल प्लाजा पर रविवार शाम टोल लेने के लिए बवाल हो गया है। आरोप है कि रोहतक-हिसार हाईवे पर क्रूजर चलाने वाले एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर टोल कर्मियों पर जानलेवा हमला बोल दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। टोल प्लाजा मैनेजर की तरफ से थाने में शिकायत दी गई है। 
विज्ञापन


रोहतक-हिसार हाईवे पर महम के पास पांच दिन पहले टोल शुरू किया गया है। इसी कारण कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। सीजीएम मेजर सतानंद चौहान ने बताया कि बहुअकबरपुर का रहने वाला एक युवक हिसार-रोहतक हाईवे पर क्रूजर चलाता है। उसके साथ सुबह के समय टोल को लेकर विवाद हो गया था। उसने टोल देने से मना कर दिया था। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन देर शाम वह अपने साथियों को लेकर टोल पर पहुंचा और मैनेजर हवा सिंह, अजय कुमार और संदीप आदि स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक हमला करने वाले फरार हो गए। घटना के बाद टोल के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि हमलावरों ने टोल चलाने पर जान से मारने की धमकी दी है। मैनेजर हवा सिंह की शिकायत पर महम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि टोल लेने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। 
विज्ञापन


मकड़ौली टोल पर भी हुआ था हमला 
कुछ माह पहले रोहतक-पानीपत हाईवे पर स्थित मकड़ौली टोल पर भी स्टाफ पर जानलेवा हमला किया गया था। उस हमले में कई लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया था। आरोप था कि कुछ स्थानीय असामाजिक तत्वों ने मिलकर टोल बंद कराने के लिए यह हमला कराया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें