फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में मांगा गुड़गांव में फ्लैट, नेवी अधिकारी की पत्नी ने दी जान

Tue, 20 Sep 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
ase - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
नेवी अधिकारी की पत्नी ने दहेज की मांग से प्रताड़ित होकर जान दे दी। ससुराल पक्ष के लोग लगातार गुड़गांव में बतौर दहेज फ्लैट की मांग कर रहे थे। लगातार प्रताड़ना से तंग आकर नेवी अधिकारी की पत्नी ने शनिवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। रविवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता राजीव कालोनी निवासी राजू के बयान पर आरोपी पति राहुल, सास, ननद सहित अन्य पर शहर थाने में केस दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में राजू ने बताया कि 28 जनवरी 2016  को बेटी अनीता की शादी लाखनमाजरा के राहुल के साथ हुई थी। राहुल भारतीय नेवी में कार्यरत है। आरोप है कि शुरुआत से ही ससुराल पक्ष अनीता से लगातार दहेज की मांग कर रहा था। जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष का कहना था कि उनका बेटा नेवी में है। अनीता से गुड़गांव में फ्लैट मांगा जा रहा था। आरोप है कि ससुराल पक्ष की लगातार प्रताड़ना से तंग आकर अनीता ने 17 सितंबर की रात को लाखनमाजरा स्थित ससुराल में जहर खा लिया। तबियत खराब होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अनीता ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी हरपाल का कहना है कि नेवी में कार्यरत आरोपी पति सहित अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले में गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें