फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसको भाई माना उसी ने कर दी छेड़छाड़

Sat, 12 Sep 2015 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में शुक्रवार शाम को उस समय अफरातफरी मच गई जब पंजाबी समाज के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। करीब आधा घंटे तक थाने में जोरदार हंगामा हुआ। पुलिस के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

 
दरअसल गोहाना निवासी एक युवक और जनता कॉलोनी की युवती साझा व्यापार करते है। दोनों का दवाइयां सप्लाई का काम है। दोनों साझे में काफी समय से दवाईयों की सप्लाई कर रहे है। लड़की का आरोप है कि करीब छह महीने से युवक विभिन्न बातों को लेकर परेशान कर रहा है। युवक का कहना है कि अब तो युवक ने मारपीट भी शुरू कर दी। 2 दिन पहले युवती दवाइयों की सप्लाई के लिए मेडिकल मोड पर आई थी।

 आरोप है कि यहां आरोपी युवक ने युवती की स्कूटी के सामने खड़ा होकर उसके साथ गाली गलौच की। इसके बाद मौके से फरार हो गया। युवती ने मामले की शिकायत बीजेपी की महिला नेत्री से की। जब नेत्री युवक को समझाने के लिए उसके घर पहुंची तो युवक ने बीजेपी नेत्री के साथ अभद्रता की। इसके बाद बीजेपी नेत्री और युवती ने युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें