फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकस्मा कुए में मिला प्रेमी का शव

Tue, 09 Aug 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
प्रेमिका के परिवार ने प्रेमी पर लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया तो तंग प्रेमी ने कुए में कूदकर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने अब युवती और उसके मां-बाप के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कराया है। मामला पाकस्मा गांव का है।
विज्ञापन


गांव में सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो उन्हें खेतों में बने एक कुए में किसी युवक का शव पड़ा मिला। कंसाला पुलिस चौकी में सूचना दी गई। कंसाला पुलिस चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव को कुए से बाहर निकाला। तभी ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त गांव के ही युवक सत्यपाल (24) के रूप में की। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रेम प्रसंग में उलझा था सत्यपाल

पुलिस का कहना है कि पिछले दिनों पानीपत जिले के गांव सिवाह की एक लड़की से सत्यपाल का प्रेमप्रसंग चला। उसके बाद वह लड़की के साथ सोनीपत के गांव रोहणा में रहने लगा। बाद में लड़की अपने परिजनों के पास चली गई और परिवार वालों ने सत्यपाल के खिलाफ  अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि सत्यपाल ने लड़की के परिजनों के दबाव में आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने प्रेमिका, उसके माता पिता और एक अन्य के खिलाफ  आत्महत्या के लिए मजबूर करने और दूसरी धाराओं में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें