रोहतक जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने कहा कि जब तक पूरी घटना की जांच पंजाब से बाहर हरियाणा या चंडीगढ़ की एजेंसी को नहीं सौंपी जाएगी, अधिवक्ता को अमानवीय यातना देने वाले आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता और एसएसपी को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
पंजाब के मुक्तसर साहिब में पुलिस द्वारा वकील के साथ मारपीट के विरोध में मंगलवार सुबह जिला बार में वकीलों ने अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड कर दिया। इसका पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल ने आह्वान किया है। जिला बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट उर्फ जोजो ने बताया कि पंजाब के मुक्तसर साहिब जिला बार के वकील के साथ पुलिस ने पहले तो मारपीट व अमानवीय व्यवहार किया। इसके बाद उसी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। पंजाब एंड हरियाणा बार काउंसिल ने अनिश्चिचत कॉलीन हड़ताल का आह्वान किया है।
विज्ञापन
कहा कि जब तक पूरी घटना की जांच पंजाब से बाहर हरियाणा या चंडीगढ़ की एजेंसी को नहीं सौंपी जाएगी, अधिवक्ता के विरुद्ध दर्ज एफआईआर रद्द नहीं की जाती, अधिवक्ता को अमानवीय यातना देने वाले आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं किया जाता और एसएसपी को निलंबित नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिवक्ता किसी भी अदालत में उपस्थित होता है, तो उस पर 11 हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसके अलावा यदि कोई प्रशिक्षु या क्लर्क किसी वकील की पोशाक के समान पोशाक में उपस्थित होता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। हालांकि सभी वकील बार के फैसले के साथ हैं।