फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: महिला ने पति की मौत का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाया, श्रम विभाग से 2.15 लाख रुपये लेने का था मामला

Tue, 26 Sep 2023 12:43 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

अधिकारी सुशील शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र खटक की पत्नी सोना देवी ने श्रम विभाग की योजना का फायदा लेने के लिए हरियाणा लेबर बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें सोना देवी ने 24 जनवरी 2023 अपने पत्नी सुरेंद्र खटक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी साथ में संलग्न किया।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के रामपुरा एरिया की महिला ने श्रम विभाग से 2 लाख 15 हजार रुपये का मुआवजा लेने के लिए अपने पति की मौत का फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करा कर श्रम विभाग में जमा करा दिया। जब श्रम विभाग ने इसकी नगर निगम के रिकॉर्ड से जांच कराई तो महिला के पति की मौत का कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


मिली शिकायत के अनुसार
श्रम विभाग के भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सहायक कल्याण अधिकारी सुशील शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामपुरा मोहल्ला निवासी सुरेंद्र खटक की पत्नी सोना देवी ने श्रम विभाग की योजना का फायदा लेने के लिए हरियाणा लेबर बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें सोना देवी ने 24 जनवरी 2023 अपने पत्नी सुरेंद्र खटक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी साथ में संलग्न किया।

मृत्यु प्रमाण पत्र में सोना देवी ने अपने पति सुरेंद्र की मृत्यु 23 दिसंबर 2022 को दिखाई। नगर निगम से इसकी जांच कराई गई। जिसमें पता लगा कि सुरेंद्र की मृत्यु का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। सोना देवी ने फर्जी तरीके से अपने पति की मृत्यु का रिकॉर्ड तैयार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें