फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: ईंटों से भरे  ट्रैक्टर के नीचे आने से मजदूर की मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Fri, 30 Jun 2023 11:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महम (हरियाणा)

सार

रोहतक में महम हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक ईंटों से भरा ट्रैक्टर लेकर भिवानी जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर खड़ा ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के महम में भिवानी रोड पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर के नीचे आने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भैणी चंद्रपाल निवासी जोगेंद्र 40 के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि भैणी चंद्रपाल गांव में स्थित शिव भट्ठा से ट्रैक्टर ईंटें भरकर भिवानी जा रहा था। उसमें चालक के साथ वाली सीट पर भट्ठे पर काम करने वाला मजदूर बैठा था

विज्ञापन


पैर फिललने से हुआ हादसा
महम से सीसर खास के बीच बहलबा माइनर के पास मजदूर चलते ट्रैक्टर से पीछे जुड़ी ईंटों सेभरी ट्राली में जाने लगा। चलते ट्रैक्टर के कारण उसका पैर फिसल गया और नीचे गिर गया। ट्राली का टायर उसके ऊपर से गुजर जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें