फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कार ने युवक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा

Fri, 30 Jun 2023 10:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत के गांव सलीमसर ट्राली निवासी राजेराम ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रवेश दिल्ली के गांव हमीदपुर में अपनी बुआ कांता के पास गया था। वह देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह कुंडली फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली फ्लाईओवर पर सडक़ पार कर रहे युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसा
गांव सलीमसर ट्राली निवासी राजेराम ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रवेश दिल्ली के गांव हमीदपुर में अपनी बुआ कांता के पास गया था। वह देर शाम बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह कुंडली फ्लाईओवर पर पहुंचा तो उसने बाइक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। वह किसी काम से सडक़ पार करने लगा तो इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
जिससे उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। अब पीजीआई रोहतक में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पर कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पिता राजेराम के बयान पर अज्ञात कार चालक पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें