फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: एएसआई संदीप की पत्नी की ज्वाइनिंग अटकी, मुख्य सचिव के स्वस्थ होने के बाद पत्र जारी होने की उम्मीद

Wed, 14 Jan 2026 12:09 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

14 अक्तूबर को एएसआई संदीप का शव लाढ़ोत गांव में उसके मामा के खेत में कमरे की पहली मंजिल पर मिला था। उसने कनपटी से सटाकर सर्विस रिवाॅल्वर से गोली मार रखी थी। साथ ही मरने से पहले एक वीडियो भी जारी किया था।
विज्ञापन
एएसआई संदीप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएसआई संदीप लाठर की पत्नी संतोष एमडीयू के कैंपस स्कूल में सोमवार को गणित की पीजीटी के तौर पर ज्वाइन नहीं कर सकी। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव राजेश खुल्लर के बीमार होने से उनकी ज्वाइनिंग का पत्र चंडीगढ़ से जारी नहीं हो सका। मुख्य सचिव के स्वस्थ होने या किसी अन्य अधिकारी को कार्यभार मिलने के बाद पत्र जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बता दें कि 14 अक्तूबर को एएसआई संदीप का शव लाढ़ोत गांव में उसके मामा के खेत में कमरे की पहली मंजिल पर मिला था। उसने कनपटी से सटाकर सर्विस रिवाॅल्वर से गोली मार रखी थी। साथ ही मरने से पहले एक वीडियो भी जारी किया था। मौके पर पांच पेज का सुसाइड नोट भी मिला था। परिजनों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मांग की थी कि संदीप की पत्नी संतोष को सरकारी नौकरी दी जाए। सरकार ने पिछले माह इसकी अनुमति दे दी थी। संतोष की इसी सप्ताह एमडीयू के कैंपस स्कूल में ज्वाइनिंग होनी थी लेकिन पत्र जारी नहीं हो सका है।

बूढ़ाखेड़ा गांव की गोशाला को दी जाएगी एंबुलेंस
संदीप के चचेरे भाई भूप सिंह लाठर ने बताया कि हरियाणवी गायक जींद के गांव ब्राह्मणवास के रहने वाले हैं। वह बुधवार को गांव ब्राह्मणवास पहुंचकर बूढ़ाखेड़ा गांव स्थित गोशाला को एएसआई संदीप के नाम से एंबुलेंस दान के तौर पर देंगे ताकि बीमार व घायल गायों को पशु अस्पताल तक ले जाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें