फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलकल की पेशी

Tue, 10 May 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ सुदीप कलकल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी में आगजनी, लूटपाट और तोड़फोड़ के मामले में जेल में बंद वकील सुदीप कलकल की सोमवार को कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। यमुनानगर जेल से कलकल ने कोर्ट में हाजिरी लगाई। तीन दिन पहले ही कलकल को सुरक्षा के मद्देनजर यमुनानगर जेल में भेजा गया था। अब कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 23 मई तय की है। वित्तमंत्री की कोठी में आगजनी के मामले में पुलिस जल्द ही कोर्ट में चालान पेश करेगी। इसके बाद ही कलकल के वकील आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि सुनारिया जेल अधीक्षक की अर्जी पर डीसी के निर्देश के बाद जेल में बंद चार आरोपियों को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया था। सुदीप कलकल को यमुनानगर, राहुल को कुरुक्षेत्र, नरेंद्र बल्हारा को अंबाला और दिलावर को फरीदाबाद जेल भेजा गया था। आरोपी मनोज दूहन और सुदीप कलकल ने 15 मई से जेल के अंदर भूख हड़ताल की चेतावनी दी थी।

भड़काऊ भाषण मामले में पेशी आज

सुदीप कलकल को मंगलवार को सोनीपत स्टैंड पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरक्षण आंदोलन के दौरान कलकल ने सोनीपत स्टैंड पर भड़क ाऊ भाषण दिया था। इसके बाद उनके खिलाफ सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें