फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में रार ः जैन की पैरवी करने वाले मलिक डी-बार

Fri, 18 Mar 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : demo
विज्ञापन
वकीलों से मारपीट करने वाले आरोपियों की पैरवी नहीं करने के प्रस्ताव के बाद से बार में छिड़ी रार को रोकने की कवायद शुरू हो गई है। वकीलों के बीच बढ़ रही खाई और विरोध को पाटने के लिए बार न पैरवी नहीं करने के प्रस्ताव को वापस ले लिया है।
विज्ञापन


डेढ़ घंटे चली बार हाउस की हंगामेदार मीटिंग में फैसला लिया गया कि मारपीट के आरोपी व्यापारी राहुल जैन की विरोध के बावजूद पैरवी करने वाले वकील शिवराज मलिक को डी-बार (बार की सदस्यता खत्म) कर दी जाए। मीटिंग में बार काउंसिल ऑफ हरियाणा एंड पंजाब के सदस्य वकील लेखराज शर्मा के खिलाफ भी निंदा प्रस्ताव पास किया गया। यह भी साफ  कर दिया गया कि अब वकीलों से मारपीट करने वालों की कोई भी वकील पैरवी कर सकता है।
 
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दीपक कुंडू ने बताया कि बृहस्पतिवार को हाउस की मीटिंग बुलाई गई थी ताकि विवाद को खत्म किया जा सके। वकीलों ने अपने-अपने तरीके से बार प्रस्ताव और वकील भारत जैन के निलंबन को लेकर प्रतिक्रिया दी। वकीलों के बीच जबरदस्त हंगामा भी हुआ। हालांकि हाथापाई से पहले स्थिति संभाल ली गई।
विज्ञापन


कुंडू ने बताया कि सबसे पहले तो प्रस्ताव के खिलाफ जाने पर जिला बार के वकील शिवराज मलिक को डी बार कर दिया गया। इससे पहले शिवराज मलिक ने बार के पैरवी नहीं करने संबंधी प्रस्ताव को ही गलत बताया था। प्रधान ने कहा कि सब कुछ मालूम होने के बाद भी मलिक ने पैरवी की। इसके बाद हाउस में बार काउंसिल ऑफ हरियाणा एंड पंजाब के सदस्य वकील लेखराज शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया।

निंदा प्रस्ताव लाने के दौरान बार प्रधान ने कहा कि लेखराज को जिला बार के प्रस्ताव का सम्मान करना चाहिए था। क्योंकि वे खुद भी एक वकील हैं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इस कारण हाउस उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाता है। डेढ़ घंटे की मीटिंग में कई वकीलों ने बार के उस प्रस्ताव को वापस लेने की सलाह दी, जिसमेें वकीलों से मारपीट करने वालों की पैरवी नहीं करने की बात कही गई थी। वकीलों का मानना था कि इससे बार की एकता प्रभावित हो रही है। इस पर पूरे हाउस के विचार विमर्श सुनने के बाद बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव को वापस ले लिया। 

हाउस की मीटिंग में तीन निर्णय लिये गए हैं। शिवराज मलिक को डी बार करना, लेखराज शर्मा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास करना और वकीलों से मारपीट के आरोपियों की पैरवी नहीं करने संबंधी प्रस्ताव को वापस लेना शामिल है। अब कोई भी विवाद नहीं बचा है। बार में पहले जैसा ही भाईचारा बना रहेगा। 
विज्ञापन

दीपक कुंडू जिला बार प्रधान रोहतक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें