फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट और शराब ठेकों पर लगा प्रतिबंध हटा

Sun, 19 Mar 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
माौजूद पु‌िललिस जवान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जाटों का दिल्ली कूच कार्यक्रम स्थगित होने से रविवार शाम जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। इससे पहले सुबह फतेहाबाद में हुई झड़प से जिला प्रशासन की सांसें फूल गई थीं। शाम सात बजे प्रशासन ने इंटरनेट और शराब के ठेके खोलने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया। जबकि पेट्रोल पंप और ट्रैक्टर ट्रालियों के संबंध में जारी आदेशों की सोमवार को हालात देखकर प्रशासन समीक्षा करेगा। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन


मंडल आयुक्त चंद्र प्रकाश ने दोपहर अपने कैंप कार्यालय में खाप नेताओं और समाज के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की बैठक ली। इसमें आईजी नवदीप विर्क भी मौजूद रहे। आयुक्त ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में हिंसा की जगह नहीं होती। उन्होंने कहा कि हर समस्या का शांतिपूर्ण तरीके से हल संभव है। उन्होंने आम जन से अपील की कि वे मौजूदा हालात में शांति बनाएं रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। आईजी विर्क ने भी खाप नेताओं एवं अन्य व्यक्तियों से क्षेत्र में अपने प्रभाव का सामाजिक भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में इस्तेमाल करने का अनुरोध किया। बैठक में खाप नेताओं हरदीप अहलावत, महेंद्र सिंह नांदल, इंद्रसिंह हुड्डा, जयसिंह अहलावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संयम और विवेक से ड्यूटी करें अधिकारी : डीसी
सुबह डीसी ने जिला विकास भवन के सभागार में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नियुक्त अधिकारियों की बैठक ली। डीसी ने कहा कि अधिकारी अफवाहों से सचेत रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं, जोकि हालात के अनुसार फैसला लेने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सामंजस्य बनाए रखें। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए और कहा कि कानून व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए तत्परता के साथ ड्यूटी निभाएं।
विज्ञापन


एसपी ने दिए अधिकारियों को निर्देश
एसपी पंकज नैन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने मेें सक्षमता के साथ काम कर रहे हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा, विनय प्रताप सिंह व गंगाराम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार, एसडीएम महम प्रदीप अहलावत, एसडीएम सांपला तरुण पावरिया, नगराधीश महेंद्रपाल, सचिव आरटीए जगदीश शर्मा, ईओ हुडा अमित गुलिया, शुगर मिल के महाप्रबंधक दलबीर सिंह फौगाट, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अरविंद मल्हाण व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियुक्त सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, अर्धसैनिक बल व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें