फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में ही सुनने को मिलते हैं धार्मिक प्रवचन : मनीष ग्रोवर

Mon, 20 Mar 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
ग्रोवर ने कहा कि पहले भी विकास कराने की चुनौती, अब कुछ ज्यादा बढ़ा दी गई - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
धन्य है वो मां जिसने हमें भारत देश में जन्म दिया। पूरे संसार में सिर्फ हमारा देश ही ऐसा देश है, जहां हमें धार्मिक प्रवचन सुनने को मिलते हैं। यह बात राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने रविवार को चिन्योटी कॉलोनी स्थित साईं बाबा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की धरती है और इस धरती पर जन्म लेने से हमारा जीवन सफल हो गया। इस मौके पर भाई सेवा शाह समिति के प्रधान कमल लुथरा, महासचिव संदीप टूटेजा, प्रचार सचिव रविंद्र मक्कड़, सोमनाथ चुघ, अजय निझावन, जोगेंद्र सैनी, पदम ढुल, कुलविंद्र सिक्का, भारत भूषण अरोड़ा, ओम प्रकाश टूटेजा, चरणजीत मुंझाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ग्रोवर ने 500 मेडल किए दान

उधर, पालिका बाजार के नजदीक स्थित एक रेस्टोरेंट में जिले के विभिन्न दानवीरों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि प्रतिदिन अपनी कमाई में से एक रुपया गोवंश के लिए जरूर दान करें। हमारे द्वारा दिए गए 1 रुपये के दान से प्रदेश में कोई भी गौवंश लावारिस नहीं रहेगा। कहा कि गाय को माता मानते है और उसकी पूजा करते हैं लेकिन फिर भी गौवंश को बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं। यह गलत है। समारोह में गोवंश के लिए ढाई लाख रुपये से अधिक दान दिए गए। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने अपने करीब 500 से अधिक मेडल दान किए, जिसमें से 60 मेडल को उन लोगों को दिया गया जो गोसेवा में आगे रहते हैं। इस मौके पर इस मौके पर महंत बाबा कपिलपुरी महाराज, महंत बाबा कर्णपूरी महाराज, भाजपा नेता जोगेंद्र सैनी, पदम सिंह ढुल, संयोजक राजेश टीनू लूंबा, डॉ. गोपाल कृष्ण, डॉ. अजय गोदारा, पप्पू मनचंदा, सन्नी अरोड़ा, प्रदीप सपड़ा, सुनील गर्ग और अमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें