फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में 100 एकड़ की पराली जली: कारिंदे ने रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम, मालिक को 20 लाख का नुकसान

Sat, 15 Apr 2023 10:53 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में 100 एकड़ की पराली में आग लगाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर कारिंदे और मालिक के बाच कहासुनी हुई थी, जिसके चलते पराली के मालिक ने कारिंदे पर आग लगाने का शक जताया है। 
विज्ञापन
पराली में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के सोनीपत रोड स्थित आसन गांव में रुपये न मिलने से नाराज कारिंदे ने 100 एकड़ की पराली में आग लगा दी। इससे पराली मालिक नौनंद गांव निवासी कुलदीप सिंधु को 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। आईएमटी थाना पुलिस ने शक के आधार पर कारिंदे के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पराली मालिक के आरोप पर आईएमटी थाने में केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक नौनंद गांव निवासी कुलदीप सिंधु ने दी शिकायत में बताया कि वह पराली खरीदने व बेचने का कार्य करता है। आसन गांव में पराली स्टोर करने के लिए आधा एकड़ जमीन छह माह के लिए 15 हजार रुपये में ठेके पर ली थी। वहां पर 100 एकड़ की पराली एकत्रित कर रखी थी। वह उस पराली को हर रोज मंडी में बेचकर आता था, जहां भाव साढ़े 800 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

महंगी बिकने लगी थी पराली
मोरखेड़ी गांव के युवक को भी पराली खरीदने में लगाया था। उसने युवक को 63 हजार रुपये दे दिए थे। अभी 10 हजार और बकाया थे। 11 अप्रैल को युवक का फोन आया कि रुपये व गाड़ी उपलब्ध कराएं। पुराल मालिक ने दो-तीन दिन का समय मांगा। इस पर आरोपी ने धमकी दी थी। 11 अप्रैल को रात करीब तीन बजे पराली में आग लग गई। फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। करीब 100 एकड़ की पराली जलकर नष्ट हो गई। उसे शक है कि मोखरखेड़ी के युवक ने ही आग लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें