फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : पैरोल पर आए युवक को गोली से उड़ाया, ताबड़तोड़ फायरिंग में पिता भी घायल

Sat, 06 Feb 2021 02:20 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
रोहतक में घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। रोहतक के गांव बलियाना में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पैरोल पर आए विक्की पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके पिता गोली लगने से घायल हो गए। घायल को पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विक्की पंडित और उसके पिता कुछ लोगों के साथ घर के बाहर बैठकर ताश खेल रहे थे। करीब 12 बजे काले रंग की गाड़ी आई और उसमें से 5-6 युवक उतरे। सभी के हाथों में हथियार थे। युवकों ने ताश खेल रहे विक्की पंडित और उसके पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। 


इसके बाद आरोपी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। गोली लगने से विक्की की मौत हो गई और पिता घायल हो गए। उन्हें पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जिस जगह वारदात हुई, उस जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि वारदात सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
विज्ञापन


विक्की की पत्नी लड़ चुकी है चुनाव
जानकारी के अनुसार, विक्की की पत्नी भाजपा से वार्ड पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी, लेकिन उनका चुनाव विवादित बयानों को लेकर खासी चर्चा में रहा था। वहीं विक्की फिलहाल पैरोल पर चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें