फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: युवती ने बिना तलाक लिए बुजुर्ग से की शादी, अब पहले पति से भी संबंध, आईजी तक पहुंचा मामला

Wed, 12 Apr 2023 10:02 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर के बुजुर्ग ने दी शिकायत उसने सोनीपत के कुंडली की युवती से नवंबर 2017 में सोनीपत के गुरुद्वारे में साधारण तरीके से शादी की थी, जिससे अब तक उसका कोई बच्चा नहीं है। उसे अब पता चला है कि युवती ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया है।
विज्ञापन
marrige - फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहले पति से तलाक लिए बगैर एक युवती ने जवाहर नगर के बुजुर्ग से शादी कर ली। अब पहले पति से भी संबंध रखे हुए है। बुजुर्ग ने विरोध किया तो उसे ब्लैकमेल करने लगी। पीड़ित कभी रोहतक तो कभी सोनीपत पुलिस के चक्कर काट रहा है। अब आईजी के आदेश पर आर्य नगर थाने में युवती, उसकी मां व पहले पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


आईजी को शिकायत के बाद पुलिस ने किया युवती
पुलिस के मुताबिक जवाहर नगर के बुजुर्ग ने दी शिकायत उसने सोनीपत के कुंडली की युवती से नवंबर 2017 में सोनीपत के गुरुद्वारे में साधारण तरीके से शादी की थी, जिससे अब तक उसका कोई बच्चा नहीं है। उसे अब पता चला है कि युवती ने अपने पहले पति से तलाक नहीं लिया है, जो गुजरात का रहने वाला है। वह अब भी युवती से बात करता है, जिसका युवती की मां को पता है। जब उसने युवती व उसकी मां को कहा तो वे उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देती हैं।

उसके गुजराती पति व मां के खिलाफ केस दर्ज
जुलाई 2022 में युवती ने उसकी मां के साथ मारपीट का प्रयास किया। उसने उसे सुधरने का मौका दिया, लेकिन वह अब भी पैसे की डिमांड करती है। उसने अपनी शादी रद्द कराने के लिए अगस्त 2022 में अदालत में अर्जी दी। केस में मई माह में सुनवाई होनी है। अब तक वह कई जगह चक्कर काट चुका है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही। सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुका है। आईजी ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें