फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: बंगाली कारीगर से पांच लाख रुपये की लूट, दो नकाबपोशों ने चाकू मार छीनी राशि, पुलिस मामले को मान रही संदिग्ध

Sat, 16 Apr 2022 01:21 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

अमृत कालोनी निवासी निमई कोले रोहतक में रहकर सुनारों के लिए काम करता है। शुक्रवार को वह बाइक पर संजय नाम के युवक से गोहाना पैसे लेने गया था। वापस आते समय रास्ते में दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना से रोहतक पैसे लेकर लौट रहे कारीगर से दो नकाबपोश युवकों ने खिड़वाली गांव में ड्रेन नंबर आठ के पास 5 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया। वारदात शुक्रवार की रात हुई। सदर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन पूरे घटनाक्रम को शक की निगाह से देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अमृत कॉलोनी निवासी निमई कोले ने दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के गांव गुराई, थाना सिंगूर का रहने वाला है। साथ ही रोहतक में रहकर आभूषण व्यापारियों के लिए सोने व चांदी की सफाई का कार्य करता है। शुक्रवार को बाइक पर वह गोहाना संजय नाम के युवक से पैसे लेने गया था।

शाम करीब छह बजे पैसे लेकर वापस आ रहा था। रास्ते में दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया। ब्राह्मणवास गांव के पुल के पास वह मुख्य रोड की बजाए नीचे की तरफ एपरोच रोड पर चला गया। युवक उसका पीछा करते रहे। रात करीब साढ़े 8 बजे वह खिड़वाली के पास ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचा तो युवकों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


उससे थैला छीनने लगे, उसने विरोध किया तो एक युवक ने उसे चाकू मार दिया। इसके बाद युवक थैला छीनकर ले गए, जिसमें पांच लाख रुपये की नकदी थी। इसके बाद उसने एक युवक की मदद से घर फोन किया। पड़ोसी उसकी पत्नी को लेकर मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से उसे छुट्टी मिल गई। इसके बाद सदर थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शनिवार सुबह अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें