रोहतक के भाली आनंदपुर निवासी आजाद ने दी शिकायत में बताया कि गांव में लालडोरे के अंदर उनका पुश्तैनी प्लाट है, जहां वह एक कमरा बना रहा है। लेकिन 15-20 युवकों ने दोनों घरों की दीवारें गिरा दी और अनिल के प्लाट की कड़ियों व बिटोड़े में आग भी लगा दी।
रोहतक के भाली आनंदपुर गांव में लालडोरे के अंदर बनाए जा रहे दोनों मकानों की कुछ लोगों ने न केवल दीवारें गिरा दी, बल्कि आग लगाकर हवाई फायरिंग भी की। इस संबंध में मकान मालिक ने बहुअकबरपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
लालडोरे के अंदर है प्लाट, प्लाट मालिक आजाद कर रहा था चाहरदीवारी
पुलिस के मुताबिक भाली आनंदपुर निवासी आजाद ने दी शिकायत में बताया कि गांव में लालडोरे के अंदर उनका पुश्तैनी प्लाट है, जहां वह एक कमरा बना रहा है। कमरे की चार दिवारी पूरी हो चुकी थी। साथ लगते प्लाट में गांव का युवक अनिल भी अपना मकान बना रहा है।
पड़ोसियों को ने जताया एतराज और तोड़ी दी दीवार
गांव निवासी अजय, अभिषेक और चरखी-दादरी के गांव रानीला निवासी अमित व विशु अपने 15-20 साथियों के साथ आए और दोनों घरों की दीवारें गिरा दी। इतना ही नहीं अनिल के प्लाट की कड़ियों व बिटोड़े में आग भी लगा दी।
बहुअकबरपुर थाने में महिलाओं सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा तो आरोपी हथियार भी लेकर आए थे। हवाई फायरिंग भी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।