फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आई महिला झुलसी

Sun, 17 Jul 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
कहा, बार बार शिकायत करने के बावजूद नहीं हटाया गया ट्रांसफार्मर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
विद्युत निगम की लापरवाही का खामियाजा शनिवार को एक महिला को भुगतना पड़ गया। जमीन के निकट रखे ट्रांसफार्मर के संपर्क में आते ही महिला को करंट लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पार्षद संजय सैनी ने बताया कि महावीर कालोनी की मुख्य गली में एक ट्रांसफार्मर बिल्कुल जमीन के करीब रखा है। इसके लिए बिजली निगम को कई बार पत्र लिखकर ट्रांसफार्मर को ऊंचा उठाने की बात कही गई। लेकिन निगम अधिकारी अनसुना कर देते हैं। शनिवार को लाढौत रोड की एक महिला यहां से गुजर रही थी। सड़क पर पानी भरा था। महिला के ट्रांसफार्मर के पास से गुजरने के दौरान एक वाहन आ गया, जिससे महिला पानी से बचने के लिए ट्रांसफार्मर के और पास हो गई। इतनी ही देर में 11000 वाट के ट्रांसफार्मर ने महिला को झुलसाते हुए दूर फेंक दिया। आसपास खडे़ लोगों ने महिला को पीजीआईएमएस में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पार्षद ने बताया कि तकरीबन 20 दिन पहले एक बंदर भी झुलस कर मर गया था, इसके बाद भी विद्युत निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें