रोहतक पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला एक युवक लाल रंग की शर्ट पहने हुए है। वह कलिंगा निवासी राजबीर सिंह को नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है, जो करतारपुर में रह रहा है। पुलिस ने योजना के तहत हिसार बाईपास के नजदीक धर्मकांटे पर दबिश दी।
रोहतक में बिहार से नशीले पदार्थों की तस्करी नहीं थम रही है। एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने हिसार बाईपास पर दबिश देकर बिहार के गोपालगंज जिले के गांव बगहा निवासी धर्मेंद्र शाह व भिवानी जिले के गांव कलिंगा निवासी राजबीर सिंह को आठ किलो 10 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत 10 लाख के करीब आंकी गई है। इससे पहले भी पुलिस खरावड़ बाईपास पुल के नीचे व सांपला के पास बिहार के युवकों को नशीले पदार्थ सहित दबोच चुकी है।
विज्ञापन
करतारपुरा में रह रहे भिवानी के युवक के पास भेजा गया था माल
पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान सूचना मिली कि बिहार का रहने वाला एक युवक लाल रंग की शर्ट पहने हुए है। वह कलिंगा निवासी राजबीर सिंह को नशीला पदार्थ सप्लाई करने आ रहा है, जो करतारपुर में रह रहा है। पुलिस ने योजना के तहत हिसार बाईपास के नजदीक धर्मकांटे पर दबिश दी। वहां दो युवक संदिग्ध हालात में मिले। आरोपियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी धर्मेंद्र के बैग के अंदर से 8 किलो 100 ग्राम चरस मिली।
रिमांड पर लेगी आरोपियों को पुलिस
शहर में करतारपुरा नशा तस्करी का गढ़ रहा है। बार-बार कार्रवाई के बाद भी नशे की तस्करी नहीं थम रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रोहतक में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ आता है। ज्यादातर मामलों में यहां से फुटकर में बेचा जाता है। अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि आखिर कहां-कहां माल सप्लाई होना था।