रोहतक थाना प्रभारी हवाकौर ने बताया कि दोपहर सूचना मिली कि खरावड़ बाईपास के नजदीक महादेव ढाबे के पास दिल्ली रोड पर एक शव गड्ढों में पड़ा हुआ है। साथ में बाइक भी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।
रोहतक में सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमाडेंट कृष्ण कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सोमवार दोपहर उनका शव खरावड़ बाईपास के नजदीक सड़क किनारे गड्ढों में मिला। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
खरावड़ बाईपास पर गड्ढे में मिला लहूलुहान हालत में शव
थाना प्रभारी हवाकौर ने बताया कि दोपहर सूचना मिली कि खरावड़ बाईपास के नजदीक महादेव ढाबे के पास दिल्ली रोड पर एक शव गड्ढों में पड़ा हुआ है। साथ में बाइक भी है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। मृतक शिनाख्त कृष्ण निवासी गांव कोट भिवानी के तौर पर हुई।
भिवानी जिले के गांव कोट के रहने वाले हैं कृष्ण कुमार
कृष्ण सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट थे। साथ ही 10 दिन की छुट्टी काटकर बाइक पर घर से दिल्ली जा रहे थे। मामले की सूचना एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को दी। वे मौके पर पहुंची और गहराई से जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि किसी वाहन ने साइड मारी है या खुद का संतुलन बिगड़ने से बाइक गड्ढों में गिरी है। परिजनों को पूरे मामले से अवगत करवा दिया है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।