फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: तीन महिने में एक ही मकान में की पांच चोरी, छठी वारदात में सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

Mon, 24 Apr 2023 02:45 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में निहालगढ़ निवासी अंकित ने बताया कि उसके घर लगातार तीन महीनों से सामान चोरी हो रहा है। इसके कारण उसने अपने घर में सीसीटीवी लगवाए थे। उसने बताया कि गत 22 अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे जब वह उठा तो उसे घर से कपड़े चोरी मिले।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी के बाढड़ा क्षेत्र के निहालगढ़ निवासी एक व्यक्ति के मकान में तीन माह के अंदर पांच बार चोरी करने का आरोपी छठी वारदात के दौरान सीसीटीवी में कैद हो गया। हालांकि इस बार भी वो कपड़े ले जाने में कामयाब रहा, लेकिन वारदात के तुरंत बाद मकान मालिक को इसका पता लग गया। इसके बाद गांव में पंचायत की गई जिसमें आरोपी ने पांच चोरी कबूल भी की, लेकिन इसके बाद मौका पाकर वो फरार हो गया। मकान मालिक की शिकायत पर बाढड़ा थाना पुलिस ने अब केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पंचायत में पांच चोरी कबूल करने के बाद मौका पाकर फरार हुआ आरोपी
पुलिस को दी शिकायत में निहालगढ़ निवासी अंकित ने बताया कि उसके घर लगातार तीन महीनों से सामान चोरी हो रहा है। इसके कारण उसने अपने घर में सीसीटीवी लगवाए थे। उसने बताया कि गत 22 अप्रैल को सुबह साढ़े सात बजे जब वह उठा तो उसे घर से कपड़े चोरी मिले। उसने बताया कि 22 फरवरी को भी उसके घर से तीन सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी कानों के टॉपस, चार जोड़ी पायल और कपड़े चोरी मिलेए थे। अब तक चोर का पता नहीं चला पाया था। उसने बताया कि 22 अप्रैल की रात हुई चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

निहालगढ़ निवासी मकान मालिक ने पुलिस को दी शिकायत 
जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो रात दो बजे गांव निवासी एक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उसने आरोपी के घर जाकर पूछताछ की और इस संबंध में पंचायत भी बुलाई। अंकित ने बताया कि आरोपी ने पंचायत में पांच बार चोरी करने बात कबूल की। इसके बाद मौका देखकर वो वहां भाग गया। अब अंकित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें