फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: खेड़ी साध के पास मिला संदिग्ध हालात में शव, पेड़ से टकराई हुई है बाइक

Thu, 18 May 2023 12:01 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि बाईपास के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थोड़ी दूरी पर बाइक पड़ी है, जो पेड़ से टकराई हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व बाइक की सीट 10 फीट आगे पड़ी थी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के दिल्ली मार्ग पर खेड़ी साध गांव के नजदीक एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी मौत सड़क हादसे में हुई या नहीं दूसरी वजह है। यह पता लगाने के लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। मौके पर बाइक भी मिली है, जो पेड़ से टकराई हुई है।

विज्ञापन


पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक वीरवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने सूचना दी कि बाईपास के नजदीक सड़क किनारे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। थोड़ी दूरी पर बाइक पड़ी है, जो पेड़ से टकराई हुई है। पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक व बाइक की सीट 10 फीट आगे पड़ी थी। जबकि बाइक दूर थी। मृतक ने लाल रंग की शट व काले रंग की पेंट पहन रखी है। शरीर पर ज्यादा चोटों के निशान नहीं थे। आसपास के लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

रात को तेज हवा व बारिश के दौरान हादसे की आशंका
वीरवार रात को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हुई थी। आशंका है कि उस समय बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पेड़ से टकरा गई। रात को किसी के द्वारा उसे अस्पताल में न पहुंचाने के कारण मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। -इंस्पेक्टर हवाकौर, प्रभारी थाना आईएमटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें