फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में बहू की देखभाल में रहा परिवार, चोरों ने कर दिया घर खाली

Mon, 08 Aug 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहरू कालोनी की महिला को डिलीवरी होने पर उसकी देखभाल के लिए पूरा परिवार शनिवार को पीजीआई में चला गया। पीछे से उनके घर को चोरों ने खाली कर दिया। शातिर घर से हजारों की नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। परिवार के लोग जब शाम को घर लौटे तो वारदात का पता चला। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, बहलबा की महिला के बैग से बस स्टैंड पर सोने का मंगलसूत्र और दो हजार रुपये चोरी कर लिए गए। इसकी भी शिकायत पुलिस में दर्ज करा दी गई है। 
विज्ञापन


मूलरूप से जींद के रहने वाले राकेश वर्तमान में नेहरू कॉलोनी में रहते हैैं, जो पेशे से चालक हैं। उनकी पत्नी सुनीता को डेढ़ महीने पहले ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी और वह पीजीआई में भर्ती  है। इस कारण ही वे रोजाना सुबह घर से पीजीआई चले जाते हैं, जबकि उनकी मां और छोटी बेटी भी रोजाना पीजीआई पहुंच जाते थे। राकेश ने बताया कि परिवार के सभी लोग शनिवार के दिन भी पीजीआई गए थे। वह शाम को वापस घर आये तो देखा कि सामान बिखरा पड़ा है। शातिर 70 हजार रुपये और  एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। 

महिला बस का इंतजार करती रही, चोर मंगलसूत्र ले गए
बहलबा की महिला पंकज शनिवार को गांव जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी। वहां उनके बैग से किसी ने सोने का मंगलसूत्र और दो हजार रुपये चोरी कर लिए। इस बारे में पता चलने पर अर्बन एस्टेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिसमें पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें