फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में गिलास काट हथियार बना बंदी पर हमला 

Mon, 11 Jul 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
हमला
विज्ञापन
सुनारिया जेल में एक बंदी ने शातिराना अंदाज में गिलास काटकर बनाए गए धारदार हथियार से दूसरे बंदी पर हमला बोल दिया। बंदियों की गिनती के दौरान अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई। जब तब दूसरे बंदी और गार्द आरोपी को पकड़ते उसने दो बार वार दिया। घायल बंदी निढाल होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया। जेल प्रशासन की शिकायत पर हमला करने वाले बंदी झज्जर के बहराणा गांव निवासी विकास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जेल प्रशासन के मुताबिक रोहतक के पाड़ा मोहल्ला निवासी रोहित दहेज हत्या के मामले में वर्ष 2014 से बंद है। मामले की सुनवाई कोर्ट में विचाराधीन है। झज्जर के गांव बहराणा निवासी विकास भी चोरी के दो मामलों में अप्रैल 2016 से जेल में बंद है। जेल प्रशासन की ओर से बंदियों को गिनती के लिए शनिवार सुबह सभी को बैरक से बाहर निकाला गया था। सभी बंदी मैदान में गिनती के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान विकास अचानक भागकर रोहित की तरफ आया और गिलास काटकर बनाए गए धारदार हथियार से रोहित की गर्दन पर वार कर दिया। जब तक  जेल प्रशासन और अन्य बंदी उसे संभालते आरोपी ने दूसरा वार रोहित के हाथ पर कर दिया। इसके बाद आरोपी विकास को काबू कर लिया गया। रोहित की खराब हालत होने पर उसे तुरंत पीजीआई में भर्ती करवाया गया। यहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार आया है। इस मामले में आरोपी विकास के खिलाफ जेल प्रशासन की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। अब जेल प्रशासन भी आरोपी से गिलास काटकर बनाए गए हथियार के संबंध में पूछताछ करेगा। 

पहले भी जेल में हुए हमले
सुनारिया जेल में जानलेवा हमले और मारपीट की यह साल की दूसरी वारदात है। इससे पहले वर्ष 2015 में मारपीट के करीब तीन मामले सामने आए थे। तब भी प्लेट से बनाए गए हथियार से वार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें