फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: रोहतक में बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में एक घायल, दूसरे का पैर टूटा

Fri, 21 Feb 2025 11:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक

सार

रोहतक पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह चार बजे मुठभेड़ हो गई। सीआईए एक पुलिस ने गुप्त सूचना पर नई अनाज मंडी के पास बालचंद चौक पर बदमाशों का पीछा किया तो दोनों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
रोहतक में मुठभेड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र में बालचंद चौक के पास सीआईए एक और बदमाशों के बीच शुक्रवार सुबह के करीब चार बजे मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने व दूसरा बाइक से गिर कर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया है। घायल की पहचान रोहतक के शीतल नगर निवासी नवीन और नीरज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीआईए एक टीम शुक्रवार सुबह अनाज मंडी के पास मौजूद थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भाग निकले। यह देखकर टीम ने इनका पीछा किया। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीआईए टीम ने उन पर गोलियां चलाई। इसमें नीरज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि नवीन बाइक से लेकर गिर पड़ा। इसके पैर में फ्रेक्चर बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें