फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी की स्कूटी को मारी टक्कर, विरोध किया तो मुंह में ठूसी दी पिस्तौल

Thu, 10 Nov 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
बुलेट पर जा रहे तीन युवकों ने व्यापारी भाईयों से की वारदात, भीड़ इकट्ठा होने पर हवाई फायरिंग कर भागे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित टिकाणा साहिब गुरुद्वारे के सामने बुलेट पर सवार तीन युवकों ने कपड़ा व्यापारी भाईयों की स्कूटी में टक्कर मार दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो एक आरोपी ने व्यापारी के मुंह में पिस्तौल ठूस कर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारियों के शोर मचाने पर आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के खिलाफ रोष जताते हुए व्यापारियों ने एकजुट होकर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी सुनीता और सब्जी मंडी थाना इंचार्ज सुभाष टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

आर्यनगर निवासी हेमंत और गीतांश की शौरी मार्केट में कपड़ों की दुकान है। दोनों भाई काम खत्म करने के बाद स्कूटी से बुधवार रात को अपने घर की तरफ जा रहे थे। हिसार रोड स्थित टिकाणा साहिब गुरुद्वारा के सामने रांग साइड से एक बुलेट पर सवार होकर तीन युवकों ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कारण दोनों स्कूटी से गिर गए। हादसे के बाद व्यापारियोें भाईयों ने विरोध किया। इस पर तीनों युवकों ने दोनों भाईयों पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर एक आरोपी ने हेमंत के मुंह में पिस्तौल ठूस दी और जान से मारने की धमकी दी। इस पर गीतांश ने शोर मचा दिया। लोगों को आता देख आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गये।

भीड़ इकट्ठा नहीं होती तो शायद हो जाती अनहोनी
भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यापारी के साथ वारदात करने वाले आरोपियों के दिमाग में पुलिस का कोई डर नहीं था। जब आरोपी ने व्यापारी के मुंह में पिस्तौल ठूसी और गोली चलाने की धमकी दी तो दूसरे भाई ने शोर मचा दिया। इस पर भीड़ इकट्ठा होने लगी। भीड़ को बढ़ता देख आरोपी फरार हो गये। यदि आसपास के लोग सक्रिय नहीं होते तो अनहोनी भी हो सकती थी। घटना की सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी सुनीता और सब्जी मंडी थाना इंचार्ज सुभाष टीम सहित मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने सिटी थाना में शिकायत दी।
विज्ञापन


विरोध में व्यापारियों ने लगाया जाम  
खुलेआम हुई वारदात के बाद व्यापारियों में दहशत है। जैसे ही फायरिंग हुई तो क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। वारदात के विरोध में सैकड़ों व्यापारी इकट्ठा हो गये। इसके बाद व्यापारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। फिर पुलिस व्यवस्था को लेकर विरोध जताया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जैसे तैसे करके व्यापारियों को समझाया। करीब 10 मिनट बाद व्यापारियों ने जाम खोला। मामले में इंस्पेक्टर सुनीता का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें