फर्जी प्रमाण पत्र देकर हुडा के आरक्षित श्रेणी के एक से ज्यादा प्लाट खरीदने के मामले में दो और मामले दर्ज किए गए हैं। अभी तक मामले में हुडा के एस्टेट ऑफिसर की शिकायत पर 18 एफआईआर दर्ज हो चुकी है। वहीं 42 लोगों पर अभी केस दर्ज कराया जाना है। इसकी हुडा के प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं।
अर्बन एस्टेट थाना एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल हुडा के अधिकारियों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। अभी मामले में और भी केस दर्ज किये जाएंगे। आरोपियों में सेना के जुडे़ वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद हुडा के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी। ताकि उनकी संलिप्ता भी सामने आ सके। हुडा प्रशासन 42 लोगों के खिलाफ प्लाट लेने में धोखाधड़ी करने पर मामला दर्ज कराएगा। जबकि 35 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।